Search

 
 
 

सीतामढ़ी : आग में  झुलसने से पिता व मासूम बेटी की मौत , पसरा मातम

जिले के पुपरी मधुबनी रोड पर शुक्रवार रात एक परिवार पूरी तरह उजड़ गया. अचानक लगी भीषण आग में एक पिता और उनकी 10 साल की मासूम बेटी की जलकर मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है
 

Sitamarhi : जिले के पुपरी–मधुबनी रोड पर शुक्रवार रात एक परिवार पूरी तरह उजड़ गया. अचानक लगी भीषण आग में एक पिता और उनकी 10 साल की मासूम बेटी की जलकर मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

 


पिता और बेटी की पहचान

मृतकों की पहचान 50 वर्षीय विनोद कुमार और उनकी 10 वर्षीय बेटी छोटी कुमारी के रूप में हुई है.विनोद कुमार लंबे समय से पैरालिसिस से पीड़ित थे और चल-फिर नहीं सकते थे. वे घर में बिस्तर पर ही रहते थे और पूरी तरह दूसरों पर निर्भर थे.

 


कैसे लगी आग

घटना के समय घर में सामान्य माहौल था. छोटी कुमारी रसोई के पास खेल रही थी, जबकि उनकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थीं. इसी दौरान अचानक रसोई में आग भड़क उठी. बताया जा रहा है कि घर में रखा पेट्रोल आग लगने का कारण बना, जिससे लपटें तेजी से पूरे घर में फैल गई.


बेटी ने दिखाई हिम्मत, पर नहीं बच सकी जान

 

आग लगते ही छोटी कुमारी के पास बाहर निकलने का मौका था, लेकिन उसने अपने असहाय पिता को बचाने का फैसला किया. वह तुरंत उनके कमरे की ओर दौड़ी.लेकिन कुछ ही पलों में आग ने पूरे खपरैल घर को अपनी चपेट में ले लिया. लपटें इतनी तेज थीं कि पिता और बेटी दोनों बाहर नहीं निकल सके.

 


राहत और बचाव कार्य

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. दोनों के जले हुए शव बरामद किए गए.इस हादसे के बाद इलाके में गहरा शोक है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही