Search

Sitamarhi : भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 3900 बोतल शराब के साथ तस्कर अरेस्ट

Sitamarhi : बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल को बड़ी सफलता मिली है. सीतामढ़ी में शुक्रवार की देर रात कन्हौली बीओपी की जी कंपनी की नाका पार्टी ने कार्रवाई करते हुए 3900 बोतल (करीब 1170 लीटर) नेपाली देसी शराब, 6 बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.
 
बिहार की खबरें

इसे भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात SSB की टीम भारत-नेपाल सीमा पर नियमित गश्त और वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर जवानों ने कार्रवाई की. घेराबंदी के दौरान तस्कर शराब की खेप लेकर भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया. वहीं, उसके 5 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर फरार हो गए.

गिरफ्तार आरोपित की पहचान शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के धनकौल वार्ड संख्या 9 निवासी अमरेश कुमार के रूप में हुई है. वह स्वर्गीय सुखाड़ी सहनी का पुत्र है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब की खेप नेपाल के फेनहारा क्षेत्र से लाई गई थी और इसे सीतामढ़ी जिले के सीतलपट्टी इलाके में पहुंचाया जाना था.

फरार पांच तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं.

अधिकारियों ने बताया कि शराब और अन्य अवैध तस्करी को रोकने के लगातार अभियान चलाया जा रहा है. गिरफ्तार तस्कर, शराब और बाइक को कानूनी कार्रवाई के लिए कन्हौली थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही