Search

 
 
 

सिवान : CSP संचालक से हथियार के बल पर 9.50 लाख की लूट

बिहार में दिन ब दिन अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन चोरी, लूट, हत्या की घटनाएं हो रही है. ताजा मामला बिहार के सीवान के नवीगंज थाना क्षेत्र के बसौली गांव का है, जहां अपराधियों ने स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक को निशाना बना लाखों लूट लिए.
 

Sivan : बिहार में दिन ब दिन अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन चोरी, लूट, हत्या की घटनाएं हो रही है. ताजा मामला बिहार के सीवान के नवीगंज थाना क्षेत्र के बसौली गांव का है, जहां अपराधियों ने स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक को निशाना बना लाखों लूट लिए.

 

जानकारी के अनुसार CSP संचालक गोबिंद कुमार रोज की तरह नवीगंज से अपनी बाइक से बसौरी बाजार स्थित अपनी दुकान जा रहे थे. तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने गोबिंद को रुकने को कहा. जब वह नहीं रुका तो अपराधियों ने उसका पीछा कर उसे रोका और पिस्तौल निकालकर उसके सिर पर तान दिया.

 

गोबिंद अपने साथ बैग में करीब 9.50 लाख रुपये लेकर जा रहा था. अपराधियों ने गोबिंद से पैसों के अलावा फोन छीन लिया और बाइक की चाभी भी ले गए ताकि वह उनका पीछा न कर सके.


गोबिंद ने लोगों को मदद के लिए आवाज लगाई. उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जैसे ही उन्हें पकड़ने दौड़े. वह लोग हवाई फायरिंग करते हुए भाग निगले.

 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पीड़ित ने बताया कि सभी के चेहरे ढके हुए थे. पहचान कर पाना मुश्किल है. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है. लोगों से अपराधियों के बारे में पूछताछ की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्दी ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही