Search

 
 
 

Sivan News : सोना लूट कांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल, अस्पताल में भर्ती

सीवान के जीरादोई थाना क्षेत्र में हाल ही हुए 40 लाख के आभूषण लूटकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया. आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी श्रीनिवास सिंह का बेटे अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है. सोमवार को पुलिस और अंकित के बीच हुए मुठभेड़ में अंकित के घुटने में गोली लगी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Sivan : सीवान के जीरादोई थाना क्षेत्र में हाल ही हुए 40 लाख के आभूषण लूटकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया. आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी श्रीनिवास सिंह के बेटे अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है. सोमवार को पुलिस और अंकित के बीच हुए मुठभेड़ में अंकित के घुटने में गोली लगी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

बता दें कि अंकित कुमार सिंह ने 6 मई को अपने साथियों के साथ मिलकर जीरोदाई के जामापुर स्थित एकल ज्वेलरी दुकान से हथियार के बल पर 40 लाख का आभूषण लूटा था. दिनदहाड़े हुई घटना इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. लगातार हो रही लूट की घटना से व्यापारियों में डर का माहौल है. 

 

इस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया था. पुलिस ने मामले में पहले गिरफ्तार किए गए अपराधियों की निशानदेही पर लूटा गया सोना और हथियार बरामद किया था.

 

अंकित फरार चल रहा था. पुलिस को अंकित के छुपे होने की सूचना मिली थी. पुलिस को आता देख अंकित ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें अंकित के दोनों घुटनों में गोली लगी. घायल को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही