Search

 
 
 

Bihar News: करमा पूजा पर पोखर में नहाने गए 6 बच्चों की डूबने से मौत

Bhagalpur News: करमा पर्व के मौके पर बच्चे पोखर में स्नान करने गए थे. इस दौरान एक बच्चा पानी में चला गया. उसे बचाने की कोशिश में अन्य बच्चे भी पानी में उतर गए. देखते ही देखते छह बच्चे गहरे पानी में डूब गए.
 
घटना के बाद बिलखते परिजन

Bhagalpur News: करमा पर्व पर पोखर में स्न्नान करने बच्चों की मौत हो गई. घटना सुलतानगंज थाना क्षेत्र के उधाडीह पंचायत के तरैटा बहियार की है. मृतकों में 10 से 12 साल के बीच के तीन लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं. घटना के बाद घर में कराम पर्व की खुशियां मातम में बदल गई.

इसे भी पढ़ें: 

मृतकों की पहचान ज्योति कुमारी, पिता धनंजय मंडल, निवासी रजंदीपुर, सुबौर, मीनाक्षी कुमारी, पिता वालमिकि मंडल, आयुष कुमार, पिता विनोद मंडल, राहुल कुमार, पिता पूरब मंडल, पूजा कुमारी, पिता पूरन मंडल और विकास कुमार, पिता रंजन कुमार के रूप में हुई. मृतकों में 5 बच्चे विष्णुटोला, नगर परिषद सुलतानगंज के वार्ड 27 के रहने वाले थे, जबकि ज्योति रजंदीपुर, सबौर की निवासी थी.

 

जानकारी के मुताबिक करमा पर्व के मौके पर बच्चे पोखर में स्नान करने गए थे. इस दौरान एक बच्चा पानी में चला गया. उसे बचाने की कोशिश में अन्य बच्चे भी पानी में उतर गए. देखते ही देखते छह बच्चे गहरे पानी में डूब गए.

 

पोखर में बच्चे की डूबने की सूचना पर ग्रामीण और परिजन पोखर की ओर दैड़ पड़े. ग्रामीणों ने सभी बच्चे को पानी से बाहर निकाला. परिजनों ने बिना एक पल गंवाए सुलतानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सभी 6 बच्चों को मृत घोषित कर दिया. बच्चों की मौत की खबर पाते ही घर में मातम पसर गया. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही