Ranchi News: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने छह ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है. इनमें हावड़ा, राउरकेला और सिकंदराबाद से चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं.
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 12704 सिकंदराबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 27 अक्टूबर को और ट्रेन संख्या 12703 हावड़ा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 29 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
इसे भी पढ़ें:
वहीं, ट्रेन संख्या 18005 हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस 27 से 30 अक्टूबर तक और ट्रेन संख्या 18006 जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 28 से 31 अक्टूबर तक नहीं चलेगी. ट्रेन संख्या 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक और ट्रेन संख्या 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रद्द रहेगी.
इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है. रेलवे ने यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांचने की सलाह दी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

