Search

 
 
 

Giridih News: लापता युवक का नरकंकाल जंगल से बरामद, प्रेम संबंध में हुई हत्या

गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र से 20 जून से लापता युवक शंकर कुमार सिंह उर्फ बिंदु सिंह की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र से 20 जून से लापता युवक शंकर कुमार सिंह उर्फ बिंदु सिंह की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Uploaded Image

हत्या का आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने मृतक का मानव कंकाल, हत्या में प्रयुक्त गमछा, मृतक के कपड़े, चप्पल, आरोपी का मोबाइल और घटनास्थल के पास से एक चाकू बरामद किया है.

इसे भी पढ़ें: 

इस मामले में डुमरी एसडीपीओ आबिद खान ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को सियारंगी निवासी हृदय नारायण सिंह ने पीरटांड़ थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनका पुत्र शंकर कुमार सिंह 20 जून को गिरिडीह जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा.

 

उन्होंने धनबाद की रहने वाली सोनियां नामक महिला सहित अन्य लोगों पर अपहरण का संदेह जताया था. आवेदन के आधार पर पीरटांड़ थाना कांड संख्या 22/26 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया गया.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर डुमरी एसडीपीओ आबिद खान के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया.

 

जांच के दौरान तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर सोनियां कुमारी को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से तथा संदिग्ध चंदन कुमार भोक्ता को उसके गांव सीरसा, थाना पथरौल (देवघर) से पूछताछ के लिए लाया गया.

 

पूछताछ में चंदन कुमार भोक्ता ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उसने बताया कि मृतक उस पर सोनियां से शादी करने का दबाव बना रहा था. 

 

जबकि उसके ससुराल पक्ष के लोग इस विवाह के खिलाफ थे, क्योंकि महिला पहले से विवाहित थी और तीन बच्चों की मां होने के बावजूद पति से अलग रह रही थी. 

 

इसी विवाद के चलते उसने शंकर कुमार सिंह को धनबाद में सोनिया से मिलवाने का झांसा देकर मोटरसाइकिल से टुंडी थाना क्षेत्र के बसहा जंगल ले गया, जहां पत्थर से सिर पर वार कर और गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

 

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बसहा जंगल से मृतक का मानव कंकाल, नारंगी रंग का गमछा, शर्ट, जींस, अंतःवस्त्र, एक जोड़ी चप्पल, आरोपी का मोबाइल फोन तथा घटनास्थल के पास से एक चाकू बरामद किया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

 

इस कार्रवाई में एसडीपीओ आबिद खान, पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह बिष्ट, तकनीकी शाखा के जोधन महतो तथा पीरटांड़ थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही