Dhanbad News : कतरासगढ़ स्टेशन से ठीक पहले धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस (13351) के एसी कोच से अचानक धुआं निकलने लगा. सोमवार को कतरी नदी ब्रिज के समीप हुई घटना एसी कोच के अंदर बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया.
जानकारी के अनुसार, ट्रेन कतरासगढ़ स्टेशन की ओर बढ़ रही थी, तभी कोच के पास धुआं दिखाई दिया. धुआं निकलते देख ट्रेन को कतरी नदी ब्रिज पर कुछ देर के लिए रोक दिया गया. अचानक ट्रेन रुकने और धुआं उठता देख यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.
इसे भी पढ़ें
प्रारंभिक जांच में आग लगने की बात सामने नहीं आई. ब्रेक बाइंडिंग यानी ब्रेक सिस्टम से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण धुआं निकलने की आशंका जताई गई. इसके बाद ट्रेन को सावधानीपूर्वक कतरासगढ़ स्टेशन लाया गया. यहां संबंधित एसी कोच की तकनीकी टीम ने गहन जांच की.
जांच के दौरान स्थिति सामान्य पाए जाने के बाद ट्रेन को करीब 15 मिनट के विलंब से अलेप्पी के लिए रवाना कर दिया गया. घटना के दौरान यात्रियों में कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा. हालांकि तकनीकी जांच पूरी होने और ट्रेन के सुरक्षित रवाना होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली.

