Search

 
 
 

RPF की कार्रवाई, रांची रेलवे स्टेशन पर 12 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. आरपीएफ ने रांची रेलवे स्टेशन पर 12 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी  बृजराज यादव के रूप में हुई है. वहीं जब्त गांजे की बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है.
 

Ranchi :  मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. आरपीएफ ने रांची रेलवे स्टेशन पर 12 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी  बृजराज यादव के रूप में हुई है. वहीं जब्त गांजे की बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार, आरपीएफ और फ्लाइंग टीम ने ऑपरेशन "नारकोस" के तहत स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया.  इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 के वीआईपी गेट के पास एक युवक संदिग्ध हालत में बैग लेकर बैठा मिला. 

 

पुलिस टीम को देखते ही वह घबरा गया, जिसके बाद उसे रोककर पूछताछ की गई. उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें चार पैकेटों में 12 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को जीआरपी रांची को सौंप दिया. 

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे मेहंदी अंसारी नाम के व्यक्ति ने ओडिशा से गोरखपुर तक गांजा पहुंचाने का काम दिया था. इसके बदले उसे प्रति किलो 1,000 रुपये मिलने थे. उसने यह भी बताया कि रांची स्टेशन पर आरपीएफ की टीम को देखकर मेहंदी अंसारी मौके से भाग निकला. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही