Search

 
 
 

Ranchi News: 26 पुड़िया गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने कुम्हरिया और पिठौरिया बाजारटांड क्षेत्र में छापेमारी कर कुल करीब 380 ग्राम गांजा बरामद किया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने कुम्हरिया और पिठौरिया बाजारटांड क्षेत्र में छापेमारी कर कुल करीब 380 ग्राम गांजा बरामद किया है. कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे व्यक्ति के घर से गांजा बरामद होने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को सूचना मिली थी कि पिठौरिया थाना क्षेत्र के कुम्हरिया में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-द्वितीय अजय आर्यन के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.

Uploaded Image

छापामारी के दौरान कुम्हरिया निवासी भादो मुण्डा  के घर की तलाशी ली गई. पुलिस ने वहां से 26 पुड़िया में करीब 80 ग्राम गांजा बरामद किया. इसके बाद भादो मुण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया.

 

वहीं, पुलिस टीम ने पिठौरिया बाजारटांड निवासी प्रदीप भगत के घर पर भी छापेमारी की. तलाशी के दौरान उसके घर से करीब 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने बरामद गांजे को विधिवत जब्त कर लिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही