Bokaro: नशे के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में महुआटांड़ थाना क्षेत्र में नकली शराब बिक्री की पुलिस को जानकारी मिली. पुलिस ने इलाके में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने करीब 1 किलोग्राम गांजा और विभिन्न ब्रांड की नकली अंग्रेजी शराब बरामद किया. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया. बोकारो पुलिस अवैध शराब व मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें:
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment