Search

 
 
 

तीन समन पर उपस्थित नहीं हुई स्निग्धा सिंह, अब वारंट लेने की तैयारी में ACB

आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े मामले की आरोपी स्निग्धा सिंह ACB के तीसरे समन पर भी उपस्थित नहीं हुई हैं. ACB ने उन्हें इस केस में पूछताछ के लिए तीन बार समन भेजा है. लेकिन वो अभी तक एजेंसी के समक्ष एक बार भी हाजिर नहीं हुई हैं. इसके बाद अब ACB उनके खिलाफ वारंट लेने की तैयारी में है.
 

Ranchi :  आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े मामले की आरोपी स्निग्धा सिंह ACB के तीसरे समन पर भी उपस्थित नहीं हुई हैं.

 

ACB ने उन्हें इस केस में पूछताछ के लिए तीन बार समन भेजा है. लेकिन वो अभी तक एजेंसी के समक्ष एक बार भी हाजिर नहीं हुई हैं. इसके बाद अब ACB उनके खिलाफ वारंट लेने की तैयारी में है.

 

छठ पूजा के बाद ACB कोर्ट में स्निग्धा सिंह के विरुद्ध वारंट जारी करने के लिए आवेदन दे सकती है. स्निग्धा सिंह ACB की कांड संख्या 11/2025 की नामजद आरोपी हैं. ACB के मुताबिक, जिस भूमि को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, वह विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के नाम है.

 

यह भूमि हजारीबाग के सदर अंचल के थाना नंबर 252 में स्थित है, जिसका खाता नंबर 95, प्लॉट नंबर 1055, 1060 व 848 और कुल रकबा 28 डिसमिल और खाता नंबर 73, प्लॉट नंबर 812 और रकबा 72 डिसमिल है.

 

यह भूमि सदर अंचल के बभनवे मौजा के हल्का 11 में स्थित है. उक्त खाता प्लॉट की भूमि पर विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह का दखल कब्जा है और फिलहाल इसपर नेक्सजेन का शोरूम संचालित है.

 

अब तक इस केस में ACB ने विनय चौबे के करीबी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह, हजारीबाग के लैंड ब्रोकर विजय सिंह और हजारीबाग के तत्कालीन सदर अंचल अधिकारी शैलेश कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही