Search

 
 
 

ACB की रडार पर स्निग्धा सिंह, कोर्ट में लगाई अग्रिम बेल की गुहार

Ranchi: आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन के मामले की जांच ACB कर रही है. इस केस में ACB ने विनय चौबे के करीबी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को भी आरोपी बनाया है. जिसके बाद स्निग्धा सिंह अब एसीबी की रडार पर हैं.
 

Ranchi: आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन के मामले की जांच ACB कर रही है. इस केस में ACB ने विनय चौबे के करीबी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को भी आरोपी बनाया है. जिसके बाद स्निग्धा सिंह अब एसीबी की रडार पर हैं. एसीबी उन्हें नोटिस देकर पूछताछ के लिए भी बुलाया था, लेकिन वह एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुई. 


इस बीच स्निग्धा सिंह ने अपनी अग्रिम जमानत की गुहार लगाते हुए हजारीबाग एसीबी कोर्ट से गुहार लगाई है. उनकी जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी. स्निग्धा सिंह ACB की कांड संख्या 11/2025 की नामजद आरोपी हैं. 


ACB के मुताबिक, जिस भूमि को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है वह विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के नाम है. यह भूमि हजारीबाग के सदर अंचल के थाना नंबर 252 में स्थित है. जिसका खाता नंबर 95, प्लाट नंबर 1055, 1060 और 848 जिसका कुल रकबा 28 डिसमिल एवं खाता नंबर 73, प्लाट नंबर 812 का रकबा 72 डिसमिल है.

 
यह भूमि सदर अंचल के बभनवे मौजा के हल्का 11 में स्थित है. उक्त खाता प्लॉट की भूमि पर विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह का दखल कब्जा है और फिलहाल इसपर नेक्सजेन का शोरूम संचालित है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही