Search

दुमका जिले में अब तक 89734 लोगों को कोविड टीका दिया जा चुका है- CS

1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगेगा टीका

Dumka: सिविल सर्जन डॉ अनंत कुमार झा ने रविवार को कोविड के बारे में जानकारी दी. CS ने बताया कि जिले में अब तक कुल 89734 लाभुक, जो 45 वर्ष से अधिक हैं उन्हें कोविड का पहला टीका लगाया गया है. इसमें दुमका प्रखंड अंतर्गत 12774, गोपीकांदर प्रखंड में 3677, जामा प्रखंड में 9702, जरमुंडी प्रखंड में 10769, काठीकुंड प्रखंड में 7965, मसलिया प्रखंड में 7581, रामगढ़ प्रखंड में 9614, रानेश्वर प्रखंड में 6173, सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत 13528 और शिकारीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत 7951 लाभुकों को टीकाकरण का पहला दोज़ दिया गया है.

CS ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इन लाभुकों को टीका दिया जा रहा है. इसी क्रम में करोना टीकाकरण का दूसरा डोज लाभुकों को लगातार अभियान चलाकर दिया जा रहा है. इस अभियान के तहत जिले में 3584 लाभुक, जो 45 वर्ष से अधिक हैं उन्हें टीकाकरण का दूसरे डोज दिया जा चुका है. इसमें दुमका प्रखंड अंतर्गत 1605, गोपीकंदर प्रखंड अंतर्गत 32 और जामा प्रखंड अंतर्गत 182 लोगों को टीका दिया जा चुका है.

टीका के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा

इसके अलावा जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत 366, काठीकुंड प्रखंड अंतर्गत 191, मसलिया प्रखंड अंतर्गत 398, रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत 274, रानीश्वर प्रखंड अंतर्गत 4, सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत 312 और शिकारीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत 220 लाभुकों को दिया जा चुका है. CS ने कहा कि कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण 1 मई से शुरू हो रहा है. इसके तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगेगा. इसके लिए 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. टीकाकरण के लिए पहले कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//