Search

 
 
 

मां बनने के बाद भी भरी सपनों की उड़ान , जेनिफर बैरेटो के सिर सजा 'मिस यूनिवर्स' का ताज

Lagatar Desk : फाइनल में डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनर-अप और वेनेजुएला की क्लारा वेगास गोएट्ज सेकेंड रनर-अप रहीं. इस जीत के साथ प्यूर्टो रिको को छठी बार मिस यूनिवर्स का ताज मिला है.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : प्यूर्टो रिको की 27 वर्षीय जेनिफर बैरेटो सैन ने जुआन में आयोजित 75वें मिस यूनिवर्स 2026 का ताज जीतने वाली पहली विवाहित महिला और मां बन गई हैं. उन्होंने 25 नवंबर को प्यूर्टो रिको की राजधानी सैन जुआन में आयोजित प्रतियोगिता में 116 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया. इस उपलब्धि के साथ वह मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली पहली विवाहित महिला और मां बन गई हैं.

 

 

फाइनल में डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनर-अप और वेनेजुएला की क्लारा वेगास गोएट्ज सेकेंड रनर-अप रहीं. इस जीत के साथ प्यूर्टो रिको को छठी बार मिस यूनिवर्स का ताज मिला है.

 

 

कौन हैं जेनिफर बैरेटो

17 दिसंबर 1998 को प्यूर्टो रिको के मायागुएज में जन्मीं जेनिफर पढ़ाई में भी काफी आगे रही हैं. उनके पास रिसर्च साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन के साथ साइकोलॉजी और क्लिनिकल सोशल वर्क में दो मास्टर डिग्रियां हैं.

 

ब्यूटी पेजेंट में आने से पहले वह सामाजिक कार्यों और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय थीं. उन्होंने अमेरिकी सेना के परिवारों की सहायता करने के साथ घरेलू हिंसा और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों में भी काम किया है.

 

सात साल की बेटी की मां हैं जेनिफर

जेनिफर की शादी यान कार्लोस बैरेटो काल्डेरोन से हुई है, जो अमेरिकी सेना में सार्जेंट हैं. उनकी सात साल की बेटी है, जिसका नाम पेनेलोप है. जेनिफर ने कम समय में मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बनाई. साल 2025 में उन्होंने ब्यूटी पेजेंट की तैयारी शुरू की और 2026 में मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको का खिताब जीतकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.

 

भारत की काजिया लिज मेजो टॉप 12 से बाहर

मिस यूनिवर्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व काजिया लिज मेजो ने किया. हालांकि, वह टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं. उनका सफर फाइनलिस्ट के चयन से पहले ही समाप्त हो गया. वहीं, जेनिफर की ऐतिहासिक जीत ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही