Search

 
 
 

Jamshedpur News: सड़क हादसे में समाजसेवी डब्लू साहू की मौत

Jamshedpur News: डब्लू साहू देर रात अपने घर से कुछ सामान लेने के लिए स्कूटी से निकले थे. इसी दौरान गोलमुरी थाना क्षेत्र में उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर खड़ी एक चेसिस से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
मृतक का फाइल फोटो

Jamshedpur News: गोलमुरी थाना क्षेत्र में बीती रात हुए सड़क हादसे में गाढ़ा बसा निवासी और समाजसेवी डब्लू साहू की मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, डब्लू साहू देर रात अपने घर से कुछ सामान लेने के लिए स्कूटी से निकले थे. इसी दौरान गोलमुरी थाना क्षेत्र में उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर खड़ी एक चेसिस से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

इसे भी पढ़ें:

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल डब्लू साहू को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और परिचितों में शोक छा गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही