Ranchi News: पिठोरिया थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में सोहा उरांव ने पदभार ग्रहण किया है. निवर्तमान थाना प्रभारी पर महिला नेत्री निशा भगत के पिता के द्वारा शोषण का आरोप लगाए जाने के बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया था. पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी सोहा उरांव ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता होगी.
इसे भी पढ़ें:
गौरतलब है कि बीते 7 नवंबर को महिला नेत्री निशा भगत ने आत्महत्या करने से पहले पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन लगाया था और किसी मामले में कार्रवाई नहीं करने की बात कही थी. इसके बाद पिठोरिया थाना प्रभारी के द्वारा फोन काट दिया गया.
पिठोरिया थाना प्रभारी पर एक आरोप यह भी है कि इन्होंने समय रहते निशा भगत को बचाने की कोशिश नहीं की. इसके बाद पिता ने पिठोरिया थाना प्रभारी पर निशा भगत को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था. इस आरोप पर कार्रवाई करते हुए ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने निवर्तमान थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

