Search

 
 
 

UPA की एकजुटताः शिल्पी नेहा तिर्की के पक्ष में सीएम ने मांडर की जनता से मांगा वोट

 
Ranchi : मांडर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की के समर्थन ने सोमवार को महागठबंधन में सहयोगी जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी नेताओं ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. गठबंधन प्रत्याशी शिल्पी नेता तिर्की के पक्ष में सोमवार को प्रचार करने खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे. इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, आरजेडी कोटे से मंत्री सत्यानंद भोक्ता शामिल थे. इन्होंने लापुंग, सिलागांई, चान्हो और बाजारटांड में चुनावी सभा को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की लोगों से अपील की. [caption id="attachment_336565" align="aligncenter" width="1156"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/11-29.jpg"

alt="" width="1156" height="520" /> गठबंधन की चुनावी सभा में एक मंच पर जुटे दिग्गज[/caption] मुख्यमंत्री ने कहा, झारखंड एक आदिवासी बहुल राज्य है. आदिवासी समाज के लोग देश के सबसे कमजोर तबके माने जाते हैं. सदियों से इन समुदायों पर अत्याचार होता रहा है. इसी अत्याचार के कारण दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने एक लंबी लड़ाई लड़ी और अलग राज्य बनाकर हमें दिया, ताकि आदिवासियों का शोषण कम हो. लेकिन दुर्भाग्य यह रहा कि राज्य को शुरुआत में उनलोगों ने चलाया, जिन्होंने इसे लूटा. इसे भी पढ़ें-Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-exclusive-jharkhand-government-will-pay-the-bill-for-pils-legal-battle-of-shell-company-kapil-sibals-fee-of-rs-22-lakh/">Lagatar

Exclusive : शेल कंपनी की PIL की कानूनी लड़ाई का बिल झारखंड सरकार भरेगी, कपिल सिब्बल की फीस 22 लाख रुपये
सीएम ने कहा, 2019 में हमारी पार्टी सत्ता में आयी. इसके बाद कोरोना महामारी से पूरा देश और झारखंड ने सामना किया. इस संकट में भी सरकार ने किसी भी झारखंडी को भूखे नहीं मरने दिया. हमारी सरकार झारखंड की आदिवासी-मूलवासी, अल्पसंख्यक, दलितों, वंचित के लिए काम कर रही है. पिछले तीन उपचुनाव में मिली जीत से हमें विश्वास है कि मांडर की जनता इस बार भी महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में वोट करेगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मांडर की जनता ने बन्धु तिर्की को पांच साल के लिए समर्थन और आशीर्वाद दिया था. लेकिन भाजपा ने एक साजिश रच कर सदन में मांडर की समस्याओं को प्रखर रूप से आवाज देने वाले बंधु तिर्की की सदस्यता खत्म करवा दिया. यह मांडर की जनता के साथ भाजपा ने विश्वासघात कर उनकी आवाज को दबाने का काम किया. इस विश्वासघात का भाजपा से बदला लेने का वक्त आ गया है. कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आप मतदान कर मांडर के विकास में योगदान देने का काम करें.

आलमगीर ने क्या कहा

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है. ऐसे में गंगा यमुनी तहजीब को संभाल कर रखने की जिम्मेदारी हम सब पर है. उन्होंने कहा कि शिल्पी नेहा तिर्की नेता के रूप में आपकी बेटी और बहन के रूप में मांडर के विकास को आगे बढ़ाएगी. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-leader-subodh-kant-sahai-made-a-controversial-statement-on-pm-modi-by-taking-the-name-of-hitler-then-clarified-said-this-is-not-a-statement-it-is-a-slogan/">कांग्रेस

नेता सुबोध कांत सहाय ने हिटलर का नाम लेकर पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया, फिर सफाई दी, कहा, यह बयान नहीं, स्लोगन है

सत्यानंद भोक्ता का संबोधन

मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि वर्तमान जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी सरकार मजबूती के साथ काम कर रही है. पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और उनकी बेटी जो कांग्रेस और महागठबंधन की प्रत्याशी हैं, उसे भारी बहुमत से विजय बनाएं. हमारी सरकार लगातार जल-जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ रही है. इस लड़ाई में मांडर की जनता का भी साथ जरूरी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही