Search

 
 
 

Simdega News: जलडेगा में मां की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार

Simdega News: केलुंगा पाहनटोली गांव में एक महिला की उसके ही पुत्र ने हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. मृतका की बेटी की शिकायत पर पुलिस आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया.
 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Simdega News: जलडेगा थाना क्षेत्र के केलुंगा पाहनटोली गांव में मां की हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय रोशन समद के रूप में हुई है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि केलुंगा पाहनटोली गांव में एक महिला की उसके ही पुत्र ने हत्या कर दी है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. जांच के दौरान महिला तरिशला समद, पति स्वर्गीय सिलवेस्टर समद, अपने घर में बिस्तर पर मृत अवस्था में पाई गईं.

इसे भी पढ़ें:

इस मामले में मृतका की पुत्री द्वारा अपने भाई रोशन समद पर मां की हत्या करने का आरोप लगाते हुए जलडेगा थाना में लिखित आवेदन दिया गया. आवेदन के आधार पर जलडेगा थाना कांड संख्या 73/26, दिनांक 24 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64/103(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोशन समद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही