Ranchi News: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के पावर हाउस इलाके में पैसे मांगने को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद हो गया. पिता के द्वारा पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपने 55 वर्षीय पिता नगेंद्र सिंह के साथ मारपीट की और नेपाली छुरे से उनके सिर पर हमला कर दिया. घटना में नगेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये.
इसे भी पढ़ें:
घटना सोमवार की बताई जा रही है सुबह लगभग 7 से 7:30 बजे के बीच की बतायी जा रही है. नगेंद्र सिंह अपनी पत्नी बीणा देवी के साथ घर पर मौजूद थे. इसी दौरान उनका 26 वर्षीय बेटा सोनू सिंह वहां पहुंचा और माता-पिता से पैसे की मांग करने लगा. पैसे देने से मना करने पर विवाद बढ़ गया. पिता का दिया गया बयान के अनुसार विवाद के दौरान सोनू ने अपने माता-पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की.
इसके बाद दोनों को घर से बाहर निकाल दिया. इसी दौरान घर में रखे नेपाली छुरे से उसने पिता नगेंद्र सिंह के सिर पर वार कर दिया. हमले में उनके सिर से काफी खून निकलने लगा.
घटना के बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई और पड़ोसी मौके पर पहुंचे. लोगों को आता देख आरोपी युवक वहां से फरार हो गया. घायल नगेंद्र सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
नगेंद्र सिंह के द्वारा चुटिया थाना में बेटे के खिला प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

