Search

 
 
 

सोनम कपूर की गोदभराई में लगा सितारों का मेला, रॉयल लुक में छाई एक्ट्रेस

एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने दूसरे बच्चे को जल्द ही जन्म देने वाली हैं.  इसी बीच रविवार को उनके घर पर गोदभराई की रस्म धूमधाम से आयोजित की गई, जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ-साथ बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया.
 

Lagatar desk : एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने दूसरे बच्चे को जल्द ही जन्म देने वाली हैं.  इसी बीच रविवार को उनके घर पर गोदभराई की रस्म धूमधाम से आयोजित की गई, जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ-साथ बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया.

 

Sonam Kapoor baby shower INSIDE PICS

सोनम कपूर का रॉयल लुक

इस खास मौके पर सोनम कपूर लाइम ग्रीन लहंगे में नजर आईं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था. उन्होंने अपने लुक को कंधों पर दुपट्टे और खूबसूरत हार के साथ पूरा किया. पति आनंद आहूजा रस्म के दौरान उनके साथ खड़े रहे नजर आ  रहे है.

 

 

परिवार और बॉलीवुड के करीबी दोस्त शामिल

गोदभराई के मौके पर सोनम के पिता अनिल कपूर, चाचा बोनी कपूर, बहनें अंशुला और खुशी कपूर, करीना कपूर खान, शबाना आज़मी, अनुपम खेर, भूमि पेडनेकर और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता जैसे कई करीबी दोस्त और सेलेब्रिटी मौजूद रहे.

 

पहले से हैं बेटे के माता-पिता

सोनम और आनंद पहले से ही अपने बेटे वायु के माता-पिता हैं, जिनका जन्म 2022 में हुआ था. अब वे अपने परिवार में नए सदस्य का स्वागत करने के लिए तैयार हैं.

फिल्मों से दूर

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर 2023 के बाद फिल्मों से दूर हैं. उनकी आखिरी फिल्म ‘ब्लाइंड’ (2023) थी, जबकि इससे पहले AK vs AK (2020) में नजर आई थीं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही