Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सफदरजंग अस्पताल से मेदांता गुरुग्राम शिफ्ट हुए सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में शिफ्ट किया गया है. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक मंगलवार शाम 6 बजकर 40 मिनट पर सोनम को छुट्टी दी गई.
Advertisement
Advertisement

New Delhi: सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में शिफ्ट किया गया है. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक मंगलवार शाम 6 बजकर 40 मिनट पर सोनम को छुट्टी दी गई. इसके बाद उनकी मेडिकल रिपोर्ट और इलाज से जुड़े सभी दस्तावेज मेदांता की डॉक्टरों की टीम को सौंप दिए गए.

इसे भी पढ़ें

सफदरजंग अस्पताल ने बताया कि डिस्चार्ज के वक्त सोनम वांगचुक के जरूरी स्वास्थ्य संकेत स्थिर थे. डॉक्टरों ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बताया कि सोनम के शरीर में पोटेशियम का स्तर कम है. साथ ही टीएलसी रिपोर्ट को लेकर भी डॉक्टरों ने चिंता जताई. अस्पताल ने कहा कि आगे के इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जांच रिपोर्ट और मेडिकल रिकॉर्ड मेदांता की टीम को दे दिए गए हैं.

 

बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम शिफ्ट करने का आदेश दिया था. कोर्ट ने कहा था कि उनकी सेहत को देखते हुए लगातार विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी जरूरी है. सुनवाई के दौरान एम्स और सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर भी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही