Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त, कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच बातचीत आज

सोनम वांगचुक द्वारा कल रात अनशन समाप्त कर दिये जाने की खबर के बाद एक और खबर आयी.  खबर यह है कि कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच  आज शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दूसरी बार बातचीत होगी.
Advertisement
Advertisement

New Delhi :  सोनम वांगचुक द्वारा कल रात अनशन समाप्त कर दिये जाने की खबर के बाद एक और खबर आयी.  खबर यह है कि कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच  आज शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दूसरी बार बातचीत होगी.

 

याद करें कि इससे पूर्व 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर  वार्ता हुई थी. इसका नतीजा सिफर रहा था.इस क्रम में कल  गुरुवार को सरकार  द्वारा कहा गया कि चार बार CJP को बातचीत के लिए बुलाया गया, लेकिन वे नहीं आये. CJP का कहना था कि वे बात करने जेपी नड्डा के घर नहीं जायेंगे, किसी न्यूट्रल वेन्यू पर बात हो तो आयेंगे.  

 

 

सोनम वांगचुक की बात करें तो कल 26वें दिन उन्होंने अपना अनशन खत्म कर दिया. क्षी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने देर रात 12:30 बजे मेदांता अस्पताल जाकर उन्हें जूस पिलाया और अनशन समाप्त किया.पीएम  मोदी द्वारा वीडियो संदेश जारी किये जाने पर CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार दबाव में आ गयी है.

 

इसलिए पीएम को रात 12:30 बजे वीडियो जारी करना पड़ा. आशुतोष रांका ने  यह बात साफ कर दी कि शिक्षा मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा.दरअसल पीएम मोदी ने गुरुवार देर रात वीडियो जारी कर पेपर लीक पर कानून लाने की बात कही है. खबर है किॉ आज CJP के प्रदर्शन को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली में राजीव चौक और लोक कल्याण मार्ग समेत 17 मेट्रो स्टेशन बंद रहेगे.   

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही