Search

 
 
 

साउथ स्टार अजित कुमार की मां का निधन, फिल्म इंडस्ट्री ने दी श्रद्धांजलि

साउथ सिनेमा के लोकप्रिय एक्टर अजित कुमार के परिवार में एक बार फिर शोक का माहौल है.
 

Lagatar desk : साउथ सिनेमा के लोकप्रिय एक्टर अजित कुमार के परिवार में एक बार फिर शोक का माहौल है. अभिनेता की मां मोहिनी मणि का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है.इस दुखद खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री शोक की लहर दौड़ गई है. साउथ सिनेमा से जुड़े कई कलाकार और करीबी लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

 

लंबे समय से अस्वस्थ थीं मोहिनी मणि

जानकारी के अनुसार, मोहिनी मणि पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं. बीते कुछ महीनों से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी. उन्होंने 30 मई को चेन्नई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. परिवार के लिए यह बेहद भावुक और कठिन समय माना जा रहा है.

 

तीन साल में माता-पिता दोनों को खो चुके हैं अजित कुमार

एक्टर ने वर्ष 2023 में अपने पिता पी. एस. सुब्रमण्यम को खो दिया था और अब 2026 में मां के निधन से उनके सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है. 

 

फिल्म इंडस्ट्री और फैंस ने जताया शोक

मोहिनी मणि के निधन की खबर सामने आने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से शोक व्यक्त किया है. वहीं, अजित कुमार के लाखों प्रशंसक भी उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही