Ranchi News: झारखंड में मॉनसून की सक्रियता के साथ ही राज्य भर में खरीफ फसलों की बुआई और धान की रोपाई के कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है. शुरुआती सूखे के हालात के बाद अगस्त में हुई अच्छी बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है.
इसे भी पढ़ें:
खेतों में पर्याप्त नमी और जलभराव होने से राज्य के विभिन्न जिलों में धान की रोपाई का काम तेज हो चुका है. बुआई का काम आगे बढ़ने के साथ फसलों के समुचित विकास और पोषण के लिए यूरिया और डीएपी की मांग में उछाल आया है. बेहतर उपज सुनिश्चित करने के लिए इस समय खेतों में खाद का छिड़काव बेहद जरूरी माना जा रहा है.
बाजार में किसी भी प्रकार की किल्लत की आशंकाओं को देखते हुए किसानों ने वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाए रखने की मांग की है. कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी प्रखंडों और लैंपस केंद्रों पर खाद का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि किसानों को लंबी कतारों और परेशानियों से राहत मिल सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

