Search

 
 
 

Chatra News: दुर्गा पूजा के बीच SP ने की बाइक पेट्रोलिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Chatra News: शहर के चौक-चौराहों सहित शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में एसपी ने पुलिस के अन्य अधिकारियों व जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च के माध्यम से जवानों ने असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों से सख्ती से निपटने को लेकर तैयारियों का प्रदर्शन किया.
 
बाइक पेट्रोलिंग पर निकले एसपी

Chatra News: चतरा जिले में शांति और शौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न कराने व लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से रविवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. एसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. एसपी स्वयं बाइक से शहर का भ्रमण किए. इसमें एसडीपीओ सन्नी वर्धन व सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव शामिल थे. 

इसे भी पढ़ें: 

अभियान के तहत शहर के चौक-चौराहों सहित शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में एसपी ने पुलिस के अन्य अधिकारियों व जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च के माध्यम से जवानों ने असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों से सख्ती से निपटने को लेकर तैयारियों का प्रदर्शन किया. 

 

एसपी अनिमेष नैथानी ने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर पैनी नजर बनाए हुई है. जिले में दुर्गा पूजा का पर्व शुरू हो चुका है. पर्व त्यौहार में किसी भी तरह का कोई विघ्न उत्पन्न नहीं हो, पुलिस अभी से ही उसकी तैयारी में जुट गई है. फ्लैग मार्च के माध्यम से उपद्रवियों को साफ संदेश दिया जा रहा है कि वह उपद्रव करने का सोचें भी नहीं. पुलिस ऐसे तत्वों से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही