Ranchi News: छठ पर्व में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अपराध संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस बैठक में सिटी एसपी पारस राणा ने सभी थाना प्रभारियों और डीएसपी को कड़े निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि घाटों पर भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा.
इसे भी पढ़ें:
क्राइम मीटिंग में सिटी एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्ती करने और वांछित व फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा. लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने और अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया. इसके लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने पर भी जोर दिया.
सिटी एसपी ने आदतन अपराधियों को चिह्नित कर उनका बैड कैरेक्टर रजिस्टर अपडेट रखने को कहा. साथ ही अपराधियों के आपराधिक इतिहास और वर्तमान गतिविधियों के आधार पर उनके खिलाफ नियमानुसार निगरानी प्रस्ताव तैयार करने और जरूरत पड़ने पर निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
वहीं, आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए यातायात व्यवस्था को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए. पुलिस अधीक्षक यातायात, रांची ने प्रमुख सड़कों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और पूजा स्थलों के आसपास यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा. जरूरत के अनुसार रूट डायवर्जन, पार्किंग की व्यवस्था और यातायात पुलिस की तैनाती करने का निर्देश दिया गया, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

