Khunti News: आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में बैंक और ग्राहकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में एसपी की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक हुई. इसमें बैंक शाखाओं और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई.
बैठक में एसपी ने बैंक प्रबंधकों को सीसीटीवी कैमरे हर समय चालू रखने और उसकी फुटेज निर्धारित अवधि तक सुरक्षित रखने के निर्देश दिए. इसके अलावा बैंक और एटीएम में लगे अलार्म, सायरन समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच करने को कहा गया.
इसे भी पढ़ें:
त्योहारों के दौरान बैंकों में ग्राहकों की भीड़ और नकद लेन-देन बढ़ने की संभावना को देखते हुए बैंक परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया. एसपी ने संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी असामान्य गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया.
बैठक में साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों को लेकर भी बैंक प्रबंधकों को सतर्क किया गया.किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि, साइबर या वित्तीय धोखाधड़ी अथवा सुरक्षा संबंधी घटना होने पर संबंधित थाना या पुलिस को तत्काल सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया.
एसपी ने बैंक प्रबंधन और स्थानीय पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने की अपील किए. उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बैंक और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

