Search

 
 
 

Latehar News: एसपी ने किया बरवाडीह पुलिस अंचल कार्यालय का निरीक्षण

Latehar News: एसपी ने कार्यालय के सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों, विभिन्न पंजियों तथा लंबित कांडों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया.
 
अंचल कार्यालय में सलामी लेते एसपी

Latehar News: सोमवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बरवाडीह पुलिस अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गयी. पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और कई आवश्‍यक दिशा निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें: 

एसपी ने कार्यालय के सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों,विभिन्न पंजियों तथा लंबित कांडों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को थानों मेंं लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया.

 

अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने व आम जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु पुलिस अधीक्षक ने कई आवश्यक व  दिशा-निर्देश दिए. पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विरेंद्र कुमार राम समेंत अन्‍य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही