Search

 
 
 

Latehar News: चंदवा थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे पर जोर

एसपी कुमार गौरव ने सोमवार को चंदवा थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया. पुलिस अधीक्षक सोमवार को जिले के चंदवा थाना का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे.
 
Latehar News

Latehar: एसपी कुमार गौरव ने सोमवार को चंदवा थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया. पुलिस अधीक्षक सोमवार को जिले के चंदवा थाना का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार गुप्ता मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान कांडों के अनुसंधान के दौरान पूरी पारदर्शिता बरतने और आम जनता को त्व रित एवं निष्पेक्ष न्यारय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. 

Uploaded Image

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना की समग्र कार्यप्रणाली, अभिलेखों एवं पंजियों के संधारण की स्थिति का भी अवलोकन किया. इस दौरान अभिलेखों एवं पंजियों में पाई गई त्रुटियों को शीघ्र सुधार करने का निर्देश दिया. उन्होने  कार्यालय एवं परिसर में स्वच्छता बनाये रखने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही