Palamu News: पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने गुरुवार को लेस्लीगंज स्थित एसडीपीओ कार्यालय और थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना एवं कार्यालय में संधारित विभिन्न अभिलेखों की जांच की और लंबित कांडों की समीक्षा की.
पलामू की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अभिलेखों का संधारण व्यवस्थित तरीके से किया जाए और आम लोगों की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई हो. शिकायतों के निपटारे में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया.
इसे भी पढ़ें:
पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार करें. लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए.
उन्होंने अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को पूरी तत्परता के साथ काम करने का निर्देश दिया. क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग के साथ-साथ नियमित गश्ती और अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने की बात भी कही. निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

