Search

 
 
 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे नेमरा, दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी के प्रमुख सह उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव मंगलवार नेमरा पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि भी अर्पित की.
 
  • भाजपा हक मारी और मत मारी कर रही
  • भाजपा की नीतियों से आम जनता परेशान

Ranchi :  समाजवादी पार्टी के प्रमुख सह उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव मंगलवार नेमरा पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि भी अर्पित की. 

 

अखिलेश यादव ने शिबू सोरेन को आदिवासियों का बड़े नेता बताते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्षों और मजबूत विचारधारा से जुड़ा रहा. शिबू सोरेन का संघर्ष और विचारधारा उनके बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विरासत में मिली है. 

 

उन्होंने विश्वास जताया कि हेमंत सोरेन इस विरासत को आगे लेकर जाएंगे और झारखंड के विकास के लिए काम करेंगे.

 

लोकसभा में चल रही आंदोलन एक लंबी लड़ाई

अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा में आंदोलन की एक लंबी लड़ाई चल रही है, जो आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जरूरी है.

 

एसआईआर मामले में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी 'हक मारी' और 'मत मारी' कर रही है.  भाजपा की नीतियों से आम जनता परेशान है और उनकी पार्टी इसके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है.

 

सीएम ने आठवें दिन श्राद्ध कर्म का विधान किया पूरा

दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के पारंपरिक श्राद्ध कर्म का आज आठवां दिन है. मुख्यमंत्री हेमंत  सोरेन ने अपने परिजनों संग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पारंपरिक मान्यताओं के अनुरूप  श्राद्ध कर्म का विधान पूरा किया. 

Uploaded Image

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही