Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विभाग के समय पर जवाब ना देने पर स्पीकर ने जताई नाराजगी, त्रुटि जल्द दूर करने के निर्देश

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विभागों द्वारा समय पर जवाब उपलब्ध नहीं कराए जाने का मामला सदन में उठा. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर विषय बताया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विभागों द्वारा समय पर जवाब उपलब्ध नहीं कराए जाने का मामला सदन में उठा. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर विषय बताया.

 

अध्यक्ष ने कहा कि कई बार विभागों द्वारा समय पर सभा सचिवालय को सदस्यों के सवालों का जवाब नहीं भेजा जाता, जिसके कारण सदन में जवाब उपलब्ध नहीं हो पाता.

 

उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री को निर्देश देते हुए कहा कि इस त्रुटि को जल्द से जल्द दूर किया जाए, ताकि सदस्यों को समय पर उनके सवालों के जवाब मिल सके.

 

विधानसभा बजट सत्र लाइव देखें...

 

दरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधायक प्रदीप यादव समेत कई विधायकों ने इस मुद्दे को उठाया. उन्होंने कहा कि कई सवालों के जवाब समय पर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं.

 

इससे सदन की कार्यवाही प्रभावित हो रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष ने सरकार से इस व्यवस्था में सुधार करने और विभागों को समय पर जवाब भेजने के निर्देश दिए.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही