Search

 
 
 

Jamtara News: स्पीकर ने किया स्कूल की चारदीवारी का शिलान्यास

नाला प्रखंड के भंडारबेड़ा उच्च विद्यालय में चारदीवारी व अतिरिक्त वर्ग-कक्ष का शिलान्यास झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने किया. CSR इंडिया लिमिटेड एवं NBCC के सहयोग से यह निर्माण कार्य कराया जाएगा.
 
झारखंड की खबरें

Jamtara: नाला प्रखंड के भंडारबेड़ा उच्च विद्यालय में चारदीवारी व अतिरिक्त वर्ग-कक्ष का शिलान्यास झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने किया. CSR इंडिया लिमिटेड एवं NBCC के सहयोग से यह निर्माण कार्य कराया जाएगा. इस परियोजना के पूरा होने से विद्यालय का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा.

Uploaded Image

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है. उन्होंने कहा कि विद्यालय में चारदीवारी बनने से विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, वहीं अतिरिक्त वर्ग-कक्षों के निर्माण से पढ़ाई का माहौल और अधिक व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण बनेगा. उन्होंने छात्रों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी शहरों जैसी सुविधाएं मिल सकें और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो.

 

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष, शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

 

विद्यालय में चारदीवारी एवं अतिरिक्त वर्ग-कक्ष निर्माण से क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. इससे न केवल विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि बढ़ती छात्र संख्या के अनुरूप बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी. स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही