Search

 
 
 

स्पीकर का निर्देशः समय पर उपलब्ध कराया जाए सवालों का जवाब

स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने कहा है कि सदस्यों के सवालों का जवाब समय पर उपलब्ध कराया जाए. शीतकालीन सत्र के लिए सदस्यों के स्वीकृत अल्पसूचित एवं तारांकित प्रश्नों के उत्तर निर्धारित तिथि से एक दिन पहले शाम चार बजे तक संबंधित विभाग द्वारा विधान सभा सचिवालय को उपलब्ध कराया जाए.
 

Ranchi : स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने कहा है कि सदस्यों के सवालों का जवाब समय पर उपलब्ध कराया जाए. शीतकालीन सत्र के लिए सदस्यों के स्वीकृत अल्पसूचित एवं तारांकित प्रश्नों के उत्तर निर्धारित तिथि से एक दिन पहले शाम चार बजे तक संबंधित विभाग द्वारा विधान सभा सचिवालय को उपलब्ध कराया जाए. 

 

सदस्यों के द्वारा दिए गए शून्यकाल की सूचना पर लंबित शून्यकाल का उत्तर भी उपलब्ध कराने के साथ सदस्यों के स्वीकृत ध्यानाकर्षण सूचनाओं के उत्तर भी ससमय उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए. 

 

विधेयक को निर्धारित तिथि से 3 दिन पूर्व विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध कराएं

जिन विधेयकों को सभा के विचार के लिए लाया जाना है, उसकी सूचना संबंधित मंत्री के पत्र और विधेयक की प्रति, सत्र में विधेयक के लिए निर्धारित तिथि से 3 दिन पूर्व विधान-सभा सचिवालय को उपलब्ध कराया जाए.

 

जिससे सदस्यों के बीच ससमय विधेयक की प्रतियों का परिचालन हो सके. यदि कोई संशोधन विधेयक लाना है, तो मूल अधिनियम (अद्यतन संशोधन सहित) की पांच प्रतियां विधान सभा सचिवालय के उपयोग के लिए उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही