Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एनडीए संसदीय दल की बैठक में बोले पीएम मोदी, नीट परीक्षा पेपर लीक घोर पाप, मामला हल्के में नहीं लिया, कार्रवाई की

पीएम ने  कहा, ऐसे मामलो में सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा. ताकि भविष्य में कभी पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. पीएम ने कहा कि पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा सफलता पूर्वक कराई गयी.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी ने आज संसद में स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में एनडीए संसदीय दल की बैठक((मंगल मिलन)  में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर अहम बयान दिया है. पीएम ने कहा, सरकार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की. कहा कि यह घोर पाप किया गया है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यह जानकारी दी. 

 

रिजिजू ने बताया कि पीएम ने  कहा, ऐसे मामलो में सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा. ताकि भविष्य में कभी पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. पीएम ने कहा कि पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा सफलता पूर्वक कराई गयी.

 

बैठक में प्रधानमंत्री ने साफ कहा, इस मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अब तक कुल 13 लोग गिरफ्तार कर लिये गये हैं. प्रधानमंत्री ने बल देते हुए कहा, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न जुटा पाये.

 

जान लें कि प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान ऐसे समय में आया है,  जब नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर देशभर में छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा चरम पर है.  लाखों छात्रों का भविष्य इस परीक्षा से जुड़ा हुआ है, प्रधानमंत्री ने संसदीय दल की बैठक में यह  बात साफ कर दी कि  छात्रों के भविष्य से जुड़ा कोई भी मामला हल्के में नहीं लिया जा सकता.

 

उन्होंने राज्य सरकारों से आग्रह किया कि परीक्षा प्रणाली को लीकप्रूफ बनायें,  ताकि पेपर लीक जैसी घटनाएं फिर सामने न आये.   बता दें कि आज मंगलवार को भी जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का आंदोलन जारी है. सोमवार को मॉनसून सत्र के दौरान कॉकरोच पार्टी ने संसद मार्च किया. दिल्ली पुलिस ने बल प्रयोग कर  भीड़ को हटाया.

 

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जी.किशन रेड्डी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित सहयोगी दलों के नेता शामिल हुए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही