Search

 
 
 

रोजगार मेले में बोले PM मोदी ,विदेश यात्राओं का मकसद युवाओं के लिए रोजगार व वैश्विक अवसर बढ़ाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित रोजगार मेले को संबोधित करते हुए देश के युवाओं को बधाई दी
 

Lagatar Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित रोजगार मेले को संबोधित करते हुए देश के युवाओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि युवाओं की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि परिवार, समाज और देश के 140 करोड़ नागरिकों का योगदान का परिणाम है.उन्होंने कहा कि युवाओं की अब अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है.

 

पीएम मोदी ने हाल ही में हुई अपनी पांच देशों की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया आज भारत के युवाओं और देश की तकनीकी प्रगति को लेकर बेहद उत्साहित है.उन्होंने बताया कि विभिन्न देशों के नेताओं और वैश्विक कंपनियों के प्रमुखों से हुई बातचीत में यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि पूरी दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है.


उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती वैश्विक साझेदारियों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार, नए अवसर, ग्लोबल एक्सपोजर और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का मंच देना है.

 

पांच देशों के साथ हुए प्रमुख समझौते

प्रधानमंत्री ने बताया कि विदेश यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी

 

नीदरलैंड: सेमीकंडक्टर, जल प्रबंधन, कृषि और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग को लेकर चर्चा हुई.

स्वीडन: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल इनोवेशन और तकनीकी साझेदारी पर फोकस रहा.

नॉर्वे: ग्रीन टेक्नोलॉजी और समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाने पर बात हुई.

यूएई: रणनीतिक ऊर्जा, तकनीकी साझेदारी और सुपरकंप्यूटिंग सहयोग से जुड़े समझौते हुए.

इटली: रक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स और विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी.


प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से दुनिया का भरोसेमंद सप्लाई चेन पार्टनर बन रहा है. उन्होंने नीदरलैंड की सेमीकंडक्टर कंपनी ASML और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच हुए समझौते का उल्लेख करते हुए कहा कि यह साझेदारी भारत को नेक्स्ट जनरेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे ले जाएगी और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी.

 

उन्होंने कहा कि क्लीन एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, क्रिटिकल मिनरल्स और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहे हैं.स्वीडन, नॉर्वे और इटली जैसे देशों के साथ ग्रीन ट्रांजिशन को लेकर बढ़ता सहयोग भारत को भविष्य की नई अर्थव्यवस्था में मजबूत स्थिति देगा.

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले तीन से चार दशकों की वैश्विक वृद्धि को ये निवेश और साझेदारियां नई दिशा देंगी, जिसमें भारत के युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही