Search

 
 
 

Ranchi News : राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ दूसरी बार जिस स्कूटी पर निकले, उसका भी 1000 का ई-चालान पेंडिंग

राजधानी में ट्रैफिक नियमों को लेकर आम लोगों पर सख्ती लगातार बढ़ रही है. सड़क पर चेकिंग अभियान, हेलमेट नहीं पहनने पर चालान और नियमों का पाठ पढ़ाने वाली व्यवस्था अब खुद सवालों के घेरे में आ गई है. वजह केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ हैं, जो एक बार फिर ऐसे वाहन पर शहर की सड़कों पर घूमते नजर आए, जिस पर 1000 रुपये का ट्रैफिक चालान पेंडिंग है.
 

Ranchi :   राजधानी में ट्रैफिक नियमों को लेकर आम लोगों पर सख्ती लगातार बढ़ रही है. सड़क पर चेकिंग अभियान, हेलमेट नहीं पहनने पर चालान और नियमों का पाठ पढ़ाने वाली व्यवस्था अब खुद सवालों के घेरे में आ गई है. वजह केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ हैं, जो एक बार फिर ऐसे वाहन पर शहर की सड़कों पर घूमते नजर आए, जिस पर 1000 रुपये का ट्रैफिक चालान पेंडिंग है.

 

 

 

Uploaded Image

 

 

इससे पहले भी राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ जिस बाइक से रांची में घूमते दिखे थे, उस बाइक पर हेलमेट नियम उल्लंघन करने पर 11 ई-चालान पेंडिंग होने की बात सामने आई थी. मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब मंत्री जी दूसरी स्कूटी पर शहर भ्रमण करते नजर आए और जानकारी के अनुसार उस स्कूटी पर भी ट्रैफिक चालान लंबित है. 

 

 

Uploaded Image

 

Uploaded Image

 

सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आम आदमी का चालान तो तुरंत वसूला जाता है, कई बार वाहन तक जब्त कर लिए जाते हैं. लेकिन वीआईपी वाहनों के पेंडिंग चालान पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है? क्या ट्रैफिक नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं?

 

बताया जा रहा है कि मंत्री जी लोगों को जागरूक करने और सादगी का संदेश देने के उद्देश्य से कार छोड़ दोपहिया वाहन से शहर भ्रमण कर रहे थे. लेकिन अब सोशल मीडिया पर लोग तंज कस रहे हैं कि जनता को नियम सिखाने निकले वाहन खुद नियमों के बकायेदार निकले.

 

एक तरफ ट्रैफिक पुलिस लगातार हेलमेट और ट्रैफिक नियमों का पालन करने को लेकर अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ मंत्री से जुड़े वाहनों पर लंबित चालान ने पूरे सिस्टम की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना यह होगा कि ट्रैफिक विभाग इन लंबित चालानों पर कार्रवाई करता है या फिर मामला सिर्फ चर्चा तक सीमित रह जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही