Search

सदर अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग के लिए विशेष शिविर, 126 बच्चों की स्क्रीनिंग

Ranchi: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड और अमृता हॉस्पिटल कोच्ची के संयुक्त तत्वावधान में सदर अस्पताल रांची में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है. 

 

शिविर में अमृता हॉस्पिटल कोच्ची के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम बच्चों की विस्तृत जांच कर रही है. इस पहल का उद्देश्य जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की समय पर पहचान कर उनका उचित उपचार सुनिश्चित करना है. जिन बच्चों को सर्जरी की जरूरत होगी, उन्हें आगे के इलाज के लिए अमृता हॉस्पिटल कोच्ची ले जाया जाएगा.

 

अब तक इस शिविर में करीब 170 बच्चों का पंजीकरण किया जा चुका है, जिनमें से 126 बच्चों की जांच और स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है. इनमें 47 बच्चों को सर्जरी की आवश्यकता बताई गई है. बाकी बच्चों की जांच प्रक्रिया जारी है.

 

शिविर में अमृता हॉस्पिटल के डॉक्टर आर कृष्ण कुमार, ब्रजेश पीके, निशांत और अमित कुमार पाण्डेय सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं, जो चिन्हित बच्चों के लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था कर रहे हैं.

 

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने प्रेस वार्ता में बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य बच्चों को समय पर इलाज उपलब्ध कराना है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे जन्मजात हृदय रोग के लक्षण दिखने पर बच्चों को ऐसे शिविरों में जरूर लाएं, ताकि समय पर जांच और उपचार संभव हो सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//