Search

संत जेवियर्स कॉलेज में ‘सशस्त्र बलों में करियर’ पर व्याख्यान, छात्रों को मिला मार्गदर्शन

Ranchi  : संत जेवियर्स कॉलेज की 1/3 कंपनी NCC, IQAC तथा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया. फादर सी. डे. ब्राउवर ऑडिटोरियम में सशस्त्र बलों में करियर विषय पर यह व्याख्यान का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ. 

 

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करना था.कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज परिसर में NCC कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत गार्ड ऑफ ऑनर से हुई, जिसने अनुशासन, समन्वय और अतिथियों के प्रति सम्मान को प्रदर्शित किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गया ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश उपस्थित रहे. 

 

Uploaded Image

 

उनके साथ कर्नल संतोष कुमार (3 जेएच बटालियन), उप-प्राचार्य रेव. फादर डॉ. अजय अरुण मिंज, एस.जे., एएनओ कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव तथा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ. अभिजीत डे सहित डॉ. रितेश सिंह, डॉ. कमलदीप गुप्ता, डॉ. एस.एन. और मौली भी मौजूद रहीं.

 

इसके अलावा सुबेदार अजय सिंह (3 जेएच बटालियन), बीएचएम जसवंत सिंह (19 जेएच बटालियन) और सुबेदार समसीर हुसैन (3 जेएच बटालियन) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.

 

मुख्य वक्ता ब्रिगेडियर राम नरेश ने अपने संबोधन में सशस्त्र बलों में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों, अनुशासन, नेतृत्व और समर्पण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने एनडीए, सीडीएस सहित अन्य प्रवेश योजनाओं और चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए छात्रों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया.

 

कार्यक्रम में लगभग 120 NCC कैडेट्स और 400 से अधिक छात्रों ने भाग लिया. पूरा आयोजन एएनओ कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जो संस्था की जिम्मेदार नागरिक और भविष्य के राष्ट्ररक्षकों को तैयार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp