Search

 
 
 

झारखंड पवेलियन में स्थापना दिवस व बिरसा मुंडा जयंती पर विशेष कार्यक्रम

प्रगति मैदान में आयोजित 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के दूसरे दिन झारखंड पवेलियन में झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. पवेलियन में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए गए.
 

New Delhi : प्रगति मैदान में आयोजित 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के दूसरे दिन झारखंड पवेलियन में झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. पवेलियन में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए गए.

 

कार्यालय स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन में भी भगवान बिरसा मुंडा का माल्यार्पण कर स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में बिरसा मुंडा के जीवन से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों का उल्लेख किया गया, जिनमें उनके जन्मस्थान खूंटी, 19वीं सदी में उनके नेतृत्व में हुए उलगुलान आंदोलन और अंग्रेजी शासन के खिलाफ उनकी भूमिका शामिल रही.

 

इस अवसर पर उद्योग निदेशक विशाल सागर ने झारखंड स्थापना दिवस और जयंती आयोजन से संबंधित जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में झारखंड पवेलियन में विशेष कार्यक्रम रखे गए. कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक जियाडा वरुण रंजन, कृषि निदेशक भोर सिंह यादव और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही