Search

 
 
 

CUJ में PG प्रवेश के लिए ST/SC विशेष राउंड , 23 तक रजिस्ट्रेशन का मौका

Ranchi : ऑनलाइन पंजीकरण 16 से 23 सितंबर 2026 तक होगा. पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची 25 सितंबर को जारी की जाएगी. इसके बाद 28 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन होगा. चयनित अभ्यर्थियों को 29 सितंबर को प्रवेश शुल्क जमा करना होगा.
 
सीयूजे

Ranchi : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पीजी कार्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए एससी/एसटी विशेष राउंड सह मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा. यह प्रक्रिया उन कार्यक्रमों और श्रेणियों की रिक्त सीटों के लिए होगी, जहां प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हैं.

 

Uploaded Image

जानें किस डिपार्टमेंट में कितने पद हैं खाली

 

ऑनलाइन पंजीकरण 16 से 23 सितंबर 2026 तक होगा. पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची 25 सितंबर को जारी की जाएगी. इसके बाद 28 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन होगा. चयनित अभ्यर्थियों को 29 सितंबर को प्रवेश शुल्क जमा करना होगा.

 

प्रवेश योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा. सीयूजे की वेबसाइट पर संबंधित कार्यक्रमों और श्रेणियों की डायनेमिक रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी. अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ उनकी छायाप्रति (फोटो कॉपी) भी लानी होगी.

 

पंजीकरण/काउंसलिंग शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 800 रुपये, एससी/एसटी के लिए 400 रुपये और PwD व सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये निर्धारित है. शुल्क गैर-वापसी योग्य होगा.

 

CUET (PG)-2025 में शामिल अभ्यर्थी भी निर्धारित पात्रता पूरी करने पर इस राउंड में भाग ले सकते हैं. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को वैध आरक्षण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा. वहीं, 2025-26 में अपने पसंदीदा कार्यक्रम में पहले से प्रवेश ले चुके विद्यार्थी इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही