Search

रिम्स में बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य पर मिलेगी खास सुविधा, मनोरोग विभाग में नई डॉक्टर ने दिया योगदान

Ranchi News : रिम्स के मनोरोग विभाग में नव चयनित सहायक प्राध्यापक डॉ. विद्या के.एल. ने सोमवार को अपने पद पर योगदान दिया. उन्होंने Geriatric Psychiatry में DM की पढ़ाई की है. यह विशेषज्ञता खास तौर पर बुजुर्गों में होने वाली मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ी है.
 
डॉक्टर विद्या ने दिया योगदान

Ranchi News : रिम्स के मनोरोग विभाग में नव चयनित सहायक प्राध्यापक डॉ. विद्या के.एल. ने सोमवार को अपने पद पर योगदान दिया. उन्होंने Geriatric Psychiatry में DM की पढ़ाई की है. यह विशेषज्ञता खास तौर पर बुजुर्गों में होने वाली मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ी है.

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मनोरोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अजय बाखला ने डॉ. विद्या के योगदान पर खुशी जताई. उन्होंने बताया कि विभाग जल्द ही Geriatric Psychiatry के लिए एक अलग OPD शुरू करने की तैयारी कर रहा है.

इस विशेष OPD में बुजुर्गों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह और इलाज की सुविधा मिलेगी. इससे बुजुर्ग मरीजों को रिम्स में बेहतर और आसानी से इलाज मिलने की उम्मीद है. रिम्स प्रबंधन ने डॉ. विद्या के.एल. का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही