Lagatar Desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है. जसके बाद से उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू हो गए.अब इस पूरे मामले में एक्ट्रेस की टीम की ओर से रिएक्शन सामने आया है.
दरअसल हाल में करीना को जिम के बाहर स्पॉट किया गया था.जिसमे एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आया. जिसके बाद उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी खबरों ने तूल पकड़ लिया. तीसरी प्रेग्नेंसी की उड़ी अफवाहों के बाद एक्ट्रेस की टीम का रिएक्शन सामने आया है. टीम ने साफ किया है कि खबरें पूरी तरह झूठी हैं और यह सिर्फ खराब कैमरा एंगल या वेकेशन के खानपान का असर था.
फाइल फोटो
करीना कपूर नहीं चाहतीं और बच्चे
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, करीना कपूर ने अपने पुराने इंटरव्यू में बच्चे और फैमिली प्लानिंग को लेकर बात की थी और बताया था कि उन्हें और बच्चे नहीं चाहिए हैं. एक्ट्रेस ने कहा था कि सैफ अपनी पहली शादी अमृता सिंह से दो बच्चों सारा और इब्राहिम अली खान के पिता हैं. वोग से बात करते हुए करीना ने कहा था, सैफ को हर दशक में एक बच्चा हुआ है, बीस, तीस, चालीस और अब पचास की उम्र में.

