Search

 
 
 

गिरिडीह में रफ्तार का कहर: दो हिस्सों में टूटा ट्रैक्टर, कार उछलकर डिवाइडर में पलटी

जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो टोल प्लाजा के समीप सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार अर्टिगा कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई.
 

Giridih: जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो टोल प्लाजा के समीप सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार अर्टिगा कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई.

Uploaded Image

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर टुकड़ों में बंट गया, जबकि अर्टिगा कार सड़क किनारे पलटकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर खेत की ओर जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही अर्टिगा कार ने ट्रैक्टर में सीधी टक्कर मार दी. टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ट्रैक्टर का इंजन और डाला अलग-अलग दिशा में जा गिरे. वहीं, अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे डिवाइडर में पलट गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए. क्रेन की मदद से सड़क पर बिखरे ट्रैक्टर के हिस्सों को हटाया गया, जिसके बाद सड़क पर आवागमन सुचारू हुआ.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही