Search

 
 
 

Patna News: NEET पेपर लीक केस में स्पीडी ट्रायल शुरू, पहले दिन NTA के डीजी की हुई गवाही

Patna News: सीबीआई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान एक आरोपित के खिलाफ आरोप भी तय किया. वहीं मामले का एक आरोपी अब भी फरार है. अदालत ने उसका मामला अलग करते हुए उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी.
 
सिविल कोर्ट, पटना

Patna News: नीट पेपर लीक केस में सीबीआई की विशेष अदालत पटना में 53 अभियुक्तों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल शुरू हो गया है. गुरुवार को सुनवाई के पहले दिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के डीजी प्रदीप सिंह कारोला की गवाही कोर्ट में दर्ज हुई . सीबीआई और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने उनसे पूछताछ की, जिसके बाद उनकी गवाही पूरी हो गई.

इसे भी पढ़ें: 

सीबीआई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान एक आरोपित के खिलाफ आरोप भी तय किया. वहीं मामले का एक आरोपी अब भी फरार है. अदालत ने उसका मामला अलग करते हुए उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी.

 

उल्लेखनीय है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 5 मई 2024 को देशभर में नीट-यूजी की परीक्षा आयोजित की थी. परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिलने के बाद पटना के शास्त्रीनगर थाने में कांड संख्या 358/2024 के तहत केस दर्ज की गई थी. 

 

शुरुआत में मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई को सौंपी गई थी. जांच के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने जांच सीबीआई को सौंप दी.

 

सीबीआई ने इस मामले में कुल 54 लोगों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था. सीबीआई की विशेष अदालत ने 24 सितंबर 2026 को 52 आरोपितों के खिलाफ आरोप तय किए थे. अब 53 आरोपितों के खिलाफ स्पीड़ी ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही