Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Splitsvilla 16 : डांस को लेकर ट्रोल हुईं निया शर्मा

रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला X16’ एक बार फिर अपने टास्क और कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा में है. हालांकि, इस बार शो का एक डांस परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर विवाद की वजह बन गया है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला X16’ एक बार फिर अपने टास्क और कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा में है. हालांकि, इस बार शो का एक डांस परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर विवाद की वजह बन गया है.एक्ट्रेस निया शर्मा का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

 

हालिया एपिसोड में निया शर्मा ने एंटरटेनमेंट टास्क के तहत तमन्ना भाटिया के मशहूर गाने ‘आज की रात’ पर परफॉर्म किया. इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को अपनी एनर्जी और स्टाइल दिखाना था, लेकिन निया का यह एक्ट कई दर्शकों को पसंद नहीं आया.

 

 

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

एपिसोड के टेलीकास्ट होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कुछ यूजर्स ने निया के एक्सप्रेशन्स और डांस स्टाइल की आलोचना की. एक यूजर ने लिखा -इस परफॉर्मेंस को एक बुरे सपने की तरह भूल जाना ही बेहतर है. वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा-तुम गंदगी पर चीनी डालकर उसे ब्राउनी नहीं कह सकती.

 

कुछ लोगों ने उनकी डांसिंग स्किल्स पर भी सवाल उठाए, जबकि कुछ दर्शकों को उनका एक्सप्रेशन अजीब लगा और उन्होंने इसकी तुलना Wednesday किरदार से कर दी.

 

ड्रामा और एंटरटेनमेंट के लिए जानी जाती हैं निया

 

निया शर्मा शो में अपनी बेबाक और चुलबुली पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं. वह अक्सर अपने अंदाज और ड्रामा की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. यही कारण है कि जहां एक तरफ उनके फैंस उन्हें पसंद करते हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें आलोचना का भी सामना करना पड़ता है.फिलहाल, इस वायरल वीडियो और ट्रोलिंग पर निया शर्मा की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

 

इन शोज में भी नजर आ रहीं निया

निया शर्मा इन दिनों कई रियलिटी शोज में सक्रिय हैं. वह उर्फी जावेद के साथ ‘स्प्लिट्सविला X16’ में मिसचीफ मेकर की भूमिका में नजर आ रही हैं. इसके अलावा वह ‘लाफ्टर शेफ्स 3 - अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में सुदेश लहरी के साथ भी दिखाई दे रही हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही