Ramgarh: सीसीएल रजरप्पा के डीएवी ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर (क्लस्टर–IV) स्तरीय एथलेटिक्स एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हुआ. इसका उद्घाटन रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक जी. के. राठौर सहित विभिन्न डीएवी विद्यालयों से आए प्राचार्यों द्वारा संयुक्त रूप से किया.
इसे भी पढ़ें:
डीएवी रजरप्पा के प्राचार्य डॉ. आर. के. साहू ने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण और पूरी लगन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल जीवन में सफलता और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं. इस दौरान पूरे विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों का जोश, उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा का रोमांच देखने योग्य था.

इस क्लस्टर–IV प्रतियोगिता में डीएवी आरा, डीएवी बरही, डीएवी बरकाकाना, डीएवी गिद्दी, डीएवी तापीन, डीएवी कोडरमा तथा मेजबान डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा सहित कुल सात विद्यालयों के लगभग 300 खिलाड़ी अपने टीम प्रबंधकों एवं प्रशिक्षकों के साथ भाग लिया हैं.

वहीं विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन डीएवी की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जहाँ वे अपने-अपने विद्यालय एवं क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे.
डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में डीएवी कोडरमा, डीएवी बरकाकाना एवं डीएवी रजरप्पा की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. जिसमे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक एवं रजत पदक अर्जित किए.
प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता सभी खिलाड़ी अब राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित हुए हैं. विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं तथा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment