Search

 
 
 

हजारीबाग में 29 अगस्त से खेल महोत्सव, मशाल जुलूस में जुड़े हजारों लोग

Hazaribagh: तीन दिवसीय खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर मंगलवार को हजारीबाग में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया. मशाल जुलूस के माध्यम से शहरवासियों को महोत्सव से जोड़ने का संदेश दिया गया. हजारों लोगों की भागीदारी से शहरवासियों का उत्साह दिखा.
 
हजारीबाग में खेल महोत्सव से पहले निकला मशाल जुलूस

Hazaribagh: तीन दिवसीय खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर मंगलवार को हजारीबाग में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया. मशाल जुलूस के माध्यम से शहरवासियों को महोत्सव से जोड़ने का संदेश दिया गया. हजारों लोगों की भागीदारी से शहरवासियों का उत्साह दिखा. आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, स्थानीय एवं क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और हजारीबाग को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है.

 
वीर कुंवर सिंह स्टेडियम से जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने ओलंपिक मशाल प्रज्वलित कर खिलाड़ियों एवं विभिन्न खेल संघों से जुड़े पदाधिकारियों को जुलूस के लिए रवाना किया. जुलूस में दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिससे पूरा शहर खेलमय नजर आया.

 

इसे भी पढ़ें:


जुलूस की खासियत रही कि विभिन्न खेलों के 12 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने पूरे मार्ग में ओलंपिक मशाल को थामकर नेतृत्व किया. इसकी शुरुआत ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा और मेयर अरविंद कुमार राणा ने कोर कमेटी के 11 सदस्यों के साथ की.


मशाल जुलूस वीर कुंवर सिंह स्टेडियम से निकलकर सरकारी बस स्टैंड रोड, जिला परिषद चौक, कचहरी रोड, जीजीएस रोड, मेन रोड, झंडा चौक, मालवीय मार्ग, बड़ा बाजार और गाड़ीखाना होते हुए वापस स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुआ. पूरे मार्ग में बच्चों का बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. जिले के विभिन्न खेल संघों के खिलाड़ी अपने-अपने ड्रेस में शामिल हुए, जबकि आयोजन समिति के सदस्यों की विशेष पोशाक ने भी जुलूस की शोभा बढ़ाई.


उपायुक्त हेमंत सती की पहल और मार्गदर्शन में पहली बार हजारीबाग प्रमंडलीय मुख्यालय में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. यह महोत्सव 29, 30 और 31 अगस्त 2026 को बाबू कुंवर सिंह स्टेडियम (कर्जन ग्राउंड), हजारीबाग में आयोजित होगा. इसमें हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, रामगढ़, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद के 1200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.


प्रतिभागी खिलाड़ियों के रहने, खाने-पीने और आवागमन की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई है. महोत्सव में फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, खो-खो, तीरंदाजी और बैडमिंटन समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. अंतिम दिन पुरस्कार वितरण के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही