New Delhi : भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं. इसी कड़ी में विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में सफलता हासिल करने वाले खिलाड़ियों को केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सम्मानित किया.
मंडाविया ने महिला एकल वर्ग का स्वर्ण पदक जीतने वाली अनाहत सिंह और कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष जूनियर टीम के सदस्य आर्यवीर दीवान, युशा नफीस और गुरवीर सिंह को सम्मानित किया गया.
अनाहत सिंह ने कनाडा में आयोजित चैंपियनशिप में महिला एकल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. वह विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप का महिला एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. यह इस प्रतियोगिता में उनकी पांचवीं भागीदारी थी, जबकि विश्व जूनियर स्तर पर उनका दूसरा पदक है. खेल मंत्री ने कहा कि अनाहत की ऐतिहासिक जीत देश के लाखों युवाओं को स्क्वैश अपनाने के लिए प्रेरित करेगी.
डॉ. मांडविया ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी लंबी खेल यात्रा की शुरुआत है. उन्होंने खिलाड़ियों को एशियाई खेल 2026 और ओलंपिक 2028 जैसे बड़े लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment